फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को उलझाकर चौहटा में फूंक डाला पीएम का पुतला, धक्कामुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। राफेल विमान सौदे को भ्रष्टाचार में संलिप्त करार देते हुए कांग्रेसियों ने मंडी के चौहटा में पुलिस की आंखों में धूल झोंकते हुए पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक डाला। विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस वालों को सब्जी मंडी के सामने पुतले निकालकर उलझाए रखा और दूसरी तरफ से चौहटा में पीएम का पुतला फूंकते हुए जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान सब्जी मंडी के सामने पुलिस और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच छीना झपटी भी हुई। इस दौरान मंडी संगठनात्मक जिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। विरोध-प्रदर्शन के बाद इस डील को रद्द करने बारे एडीएम मंडी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन

भाजपाइयों से मांगा जवाब
जिला कांग्रेस कमेटी मंडी के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि पीएम ने चुनावों में जनता के साथ बड़े बड़े वादे किए और विश्वास दिलाया कि वो प्रधानमंत्री के तौर पर नहीं बल्कि जनता के चौकीदार बनकर देश के धन एवं हितों की रक्षा करेंगे। चुनावों के बाद चौकीदारी करने के बजाए देश के हितों को लूटने वाले भागीदारों में शामिल हो गए हैं। उन्होंने भाजपाइयों से जवाब मांगा कि क्या कारण है कि पूर्व में यूपीए सरकार राफेल विमान सौदे की डील को रद्द कर मोदी ने 526 करोड़ विमान की कीमत आज 1600 करोड़ की डील कर उसे तीन गुना बढ़ा दिया।
यह रहे मौजूद
प्रदर्शन में कांग्रेस कमेटी सिराज के अध्यक्ष जगदीश रेड्डी, द्रंग ब्लॉक अध्यक्ष केहर सिंह ठाकुर, जोगिंदर नगर ब्लॉक अध्यक्ष जीवन ठाकुर, बल्ह ब्लॉक अध्यक्ष अजय ठाकुर, सदर मंडी ब्लॉक अध्यक्ष दर्शन ठाकुर, अनुसूचित जाति विभाग मंडी के अध्यक्ष नरोत्तम राम, जिला उपाध्यक्ष गुलजार मोहम्मद भारती, महासचिव जोगिंदर गुलेरिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन चौधरी, रेशमा, निर्जला ठाकुर, ज्ञान कुमारी कौंडल, महेंद्र ठाकुर, यशकांत कश्यप, सन्नी ठाकुर, शेर सिंह, पद्म सिंह, देवेंद्र शर्मा, पद्म देव, राजकुमार, दिनेश नायक, बलदेव ठाकुर, अश्वनी सैनी, साहिल, लाभ सिंह, महेश, आकाश शर्मा, अलकनंदा हांडा, उमेश चौधरी, प्रवीन ठाकुर, माही ठाकुर, हम्मीत जम्वाल एवं धर्मेंद्र ठाकुर, हितेश्वर ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें