फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस के साथ पकड़ा चंडीगढ़ का युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर पुलिस ने हाईवे पर नाके के दौरान पंजाब रोडवेज की बस में सवार चंडीगढ़ निवासी युवक से 200 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर पुलिस के दल ने रविवार देर शाम को पुंघ में हाईवे पर नाका लगा रखा था। इस दौरान कुल्लू की ओर से आ रही पंजाब रोडवेज की बस को पुलिस ने जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान बस में सवार नेक चंद पुत्र सुखचंद निवासी मकान नंबर 78 राम दरबार कॉलोनी फेज -दो चंडीगढ़ के पास से 200 ग्राम चरस बरामद की। डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें