फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंची कूद में शैफाली, प्रियंका और वंदना ने मारी बाजी

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डैहर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय डैहर में प्रथम वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय की प्राचार्य अंजू बाला शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत मार्च पास्ट से हुई। जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने शपथ ली कि वे खेल प्रतियोगिता में खेल की भावना से खेलेंगे।
विज्ञापन

सहायक प्रोफैसर ज्योत्सना ने कहा कि प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, लंबीकूद और ऊंची कूद को शामिल किया गया। प्रतियोगिता के महिला वर्ग 100 मीटर दौड़ में वंदना वर्मा प्रथम, शबनम द्वितीय और रमा देवी तृतीय, 200 मीटर दौड़ में शबनम प्रथम, रमा देवी द्वितीय और कनिका तृतीय स्थान पर रही। महिला वर्ग लंबीकूद में रमा देवी प्रथम, शैफाली पंवर द्वितीय और प्रियंका तृतीय तथा ऊंची कूद में शैफाली पावर प्रथम, प्रियंका द्वितीय और वंदना तृतीय स्थान पर रही। पुरुष वर्ग 200 मीटर में अनिल कुमार प्रथम, विशाल द्वितीय, जय किशन तृतीय, लंबीकूद में विशाल प्रथम, प्रभात रघु द्वितीय और विनोद कुमार तृतीय स्थान पर रहे। ऊंचीकूद में संदीप कुमार प्रथम, प्रभात रघु द्वितीय और विशाल ने तृतीय स्थान हासिल किया। खेल प्रभारी सहायक प्रोफेसर रमेश चंद ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। सह प्रोफेसर निर्मल गर्ग, सहायक प्रोफेसर ज्योत्सना और सन्या कुमारी ने निर्णायक मंडल के कार्य को निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें