फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी को विश्व पर्यटन मानचित्र पर उभरने का मौका

विज्ञापन
- फोटो : SELF
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। शिकारी देवी, बरोट, पराशर, रिवालसर जैसे पर्यटन स्थल नैसर्गिक सौंदर्य के लिए विख्यात हैं। मगर अनेक सरकारें आईं और चली गईं, लेकिन किसी ने विश्व मानचित्र पर कुल्लू मनाली और शिमला की तर्ज पर मंडी के पर्यटन स्थलों को पंख लगाने की कोशिश नहीं की। फिर राज्य में भाजपा सरकार आई है और नया चेहरा लेकर सीएम की कुर्सी तक मंडी के सिराज का विधायक पहुंचा है। ऐसे में मंडी की जनता को खास उम्मीदें रहेंगी। खासकर ऐसे पर्यटन स्थलों को विकसित करने और सड़कों का नेटवर्क बिछाने की, जिससे पर्यटन के साथ रोजगार को भी बढ़ावा मिल सके और लोगों की आर्थिकी मजबूत हो सके। खासकर बेहतर रोड कनेक्टिविटी हो तो शिमला, कुल्लू, जंजैहली, बालीचौकी और करसोग की दूरी कम हो सकेगी। शैटाधार में पैराग्लाइडिंग की अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड बिलिंग की तर्ज पर सिराज घाटी के शैटाधार में पैराग्लाइडिंग की अपार संभावना है। यहां प्रसिद्ध देव शैटीनाग का मंदिर है और हाल ही में एक सुंदर हेलीपेड का निर्माण भी किया गया है। समुद्र तल से करीब नौ हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित शैटाधार की पहाड़ी को अगर पैराग्लाइडिंग के लिए विकसित किया जाए तो यहां मानव परिंदे उड़ान भर सकते हैं। जिससे देश विदेश के सैलानियों के लिए शैटाधार पैराग्लाइडिंग स्थल के रूप में उभर सकता है।

सड़कों पर यहां काम की जरूरत
24 किलोमीटर सफर वाली जंजैहली बखरोट सड़क को करसोग से अगर सरकार जोड़ दे तो जंजैहली से 140 किलोमीटर का सफर तय कर शिमला आसानी से पहुंचा जा सकता है। जबकि जंजैहली से वाया शैटाधार बालीचौकी पहुंचने के लिए 50 किलोमीटर की दूरी पड़ेगी। शैटाधार से हालांकि बालीचौकी तक कार योग्य सड़क पहुंच गई है। मगर मोटर योग्य सड़क के निर्माण के लिए यहां सरकार की नजर-ए-इनायत की जरूरत है। इसके अलावा एप्पल बेल्ट में भी सड़कों की दशा सुधरने की उम्मीद है। सिराजघाटी में भुलाह, बूढ़ाकेदार रायगढ से लेकर शिकारी देवी मंदिर को पर्यटन से जोड़ने की जरूरत है। जहां पर्यटन की अपार संभावनाएं है।
विज्ञापन


टनल का प्लान
सिराज के साथ सरकार अगर देवीदहड़ से मशोगल के लिए टनल का निर्माण करे तो कुल्लू मनाली के पर्यटकों को वाया गोहर होकर शिमला पहुंचना आसान हो जाएगा। सीएम जयराम ठाकुर के पास पर्यटन मंत्रालय होने से सिराज और नाचन के लोगों को यहां के पर्यटन स्थलों को विकसित करने की उम्मीद बंध गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें