फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1500 मीटर दौड़ में जोगिंद्रनगर के संतोष कुमार प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जोगिंद्रनगर स्थित डोहग में चल रही पुरुष वर्ग की चार दिवसीय जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोचक मुकाबले हुए। खो-खो में मंडी, बगस्याड़, सुुंदरनगर, जोगिंद्रनगर, पपलोग, थलौट और एनआर मेमोरियल आईटीआई ने अपने शुरुआती मैच जीत कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वॉलीबाल में राजकीय आईटीआई मंडी, जोगिंद्रनगर, चच्योट, पपलोग, संधोल तथा द्रंग वैली आईटीआई ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। कबड्डी में राजकीय आईटीआई जोगिंद्रनगर, पपलोग, कोटली तथा मंडी ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। बास्केटबाल में राजकीय आईटीआई भदरोता, बतैल, बगस्याड़ और पपलोग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। एथलेटिक्स के दौरान गोला फेंक में पधर के संजीव ने प्रथम, चच्योट के तविंद्र ने द्वितीय और सुंदरनगर के हैपी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में जोगिंद्रनगर के बलदेव नायक ने प्रथम, पधर के ललित ने द्वितीय और संधोल के विशाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में जोगिंद्रनगर के संतोष कुमार ने प्रथम, भदरोता के राज कुमार ने द्वितीय और द्रंग वैली आईटीआई के अनिल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।100 मीटर दौड़ में जोगिंद्रनगर के राजेंद्र कुमार ने प्रथम, भदरोता के राजकुमार ने द्वितीय और पपलोग के शिवम शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह जानकारी प्रतियोगिता के आयोजन सचिव एवं आईटीआई जोगिंद्रनगर के प्रधानाचार्य तनुज शर्मा ने दी। इस अवसर पर आईटीआई खेल परिषद के सदस्य सचिव पीएन आजाद और अन्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें