फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू दशहरे की तर्ज पर बंजतरियों के लिए मांगा दस हजार मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव आयोजन समिति की आमसभा की बैठक उपायुक्त मंडी की अध्यक्षता में सोमवार को उपायुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित हुई। इसमें शिवरात्रि महोत्सव-2017 की आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया और आगामी वर्ष महोत्सव के आयोजन पर भी चर्चा की गई। बैठक के दौरान सर्वदेवता सेवा समिति मंडी ने चौहाटा जातर के अस्तित्व को पूर्व की भांति बनाए रखने और देवताओं को दूरी के हिसाब से मानदेय देने की मांग उठाई। समिति के प्रधान पंडित शिवपाल ने कहा कि राजदेवता माधो राय का मंदिर भी चौहाटा में है। शिवरात्रि के दौरान देवता जब यहां पहुंचते हैं तो इन्हें ठहराने में दिक्कतें आती हैं। समिति ने राजदेवता माधोराय का भव्य मंदिर बनाने की मांग रखी है। उन्होंने कहा कि कुल्लू दशहरे की तर्ज पर हर देवता के बजंतरियों को दस हजार मानदेय दिया जाए। वहीं, बाबा भूतनाथ मंदिर की सराय में सुविधाओं की कमी को पूरा कर इसे शिवरात्रि के दौरान खोला जाए ताकि यहां पर देवता और देवलु ठहर सकें।
विज्ञापन

डीसी मंडी मदन चौहान ने बताया कि हर वर्ष की भांति 2018 में भी फरवरी माह में शिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें लगभग 216 देवी-देवताओं को मेले में आमंत्रित किया जाएगा। इस दौरान एक ही सांस्कृतिक संध्या रात्रि 12 बजे तक आयोजित की जाएगी तथा अन्य सभी सांस्कृतिक संध्याएं रात्रि के दस बजे तक होंगी।
उन्होंने बताया कि मेले के उपलक्ष्य में एक स्मारिका का भी प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने सरकारी तथा गैर सरकारी सदस्यों से आह्वान किया कि वह स्मारिका में अधिक से अधिक विज्ञापन प्रकाशित करवाने में अपना सहयोग दें। शिवरात्रि मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए योजना तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि नो पार्किंग जोन में किसी भी प्रकार की गाड़ियों के ठहराव की अनुमति नहीं होगी। बैठक में जिला परिषद की अध्यक्ष चंपा ठाकुर, नगर परिषद मंडी की अध्यक्ष नीलम शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार, एसडीएम सदर पूजा चौहान सहित समिति के अन्य सरकारी तथा गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें