फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 20 शिक्षा खंडों में 4940 बच्चों ने दी छात्रवृत्ति परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिला में माध्यमिक मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया गया। 20 शिक्षा खंडों में सफलता पूर्वक परीक्षा ली गई। परीक्षा सुबह 11 बजे से लेकर सवा एक बजे तक संचालित हुई। रविवार को निजी बसें कम चलने के कारण कुछ बच्चे पैदल चलकर परीक्षा केंद्र तक पहुंचे। माध्यमिक मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए जिलाभर से करीब 4940 छात्र-छात्राएं ने आवेदन किया था। उक्त विद्यार्थियों को प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने रोल नंबर जारी किए थे। वहीं विभाग ने परीक्षा के लिए समस्त खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को दो दिन पूर्व प्रश्नपत्र और उतर पुस्तिकाएं उपलब्ध करवा दी थीं।
विज्ञापन


प्रत्येक खंड से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दो छात्रों और दो छात्राओं को तीन वर्ष के लिए 800 रुपये छात्रवृत्ति प्रतिवर्ष मिलेगी। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक केडी शर्मा का कहना है कि समस्त खंडों में माध्यमिक मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। समस्त खंडों से उतर पुस्तिका मंडी डाईट में जमा होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें