फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो मांगें मानेगा उसे समर्थन करेगा विज्ञान अध्यापक संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ जिला मंडी की बैठकर प्रधान नरेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया गया कि जो भी राजनीतिक दल विज्ञान अध्यापकों की मांगों को घोषणा पत्र में डालेगा उसे ही विज्ञान अध्यापक विधानसभा चुनाव में समर्थन करेंगे।
विज्ञापन

प्रधान ने बताया कि संघ की मांग है कि विज्ञान अध्यापकों को प्रायोगिक भत्ता 150 रुपये दिया जा रहा है, जिसे बढ़ाकर एक हजार रुपये किया जाए। अनुबंध अध्यापकों को प्रथम नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता प्रदान की जाए। न्यू पेंशन स्कीम हटाकर पुन: पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाए। उन्होंने कहा कि जो भी दल इन मांगों को मानने की बात घोषणा पत्र में करेगा उसे ही समर्थन किया जाएगा। इस मौके पर जिला महामंत्री जय सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष सुनील कुमार और अशोक वालिया, प्रेस सचिव राजेश्वर गुलेरिया, देसराज राजपूत, सदर खंड अध्यक्ष लवलीन, चच्योट के अध्यक्ष भूप सिंह सैनी, सुंदरनगर के प्रधान रविकांत, हंसराज और इंद्रजीत ठाकुर सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें