मंडी कालेज में एनसीसी आर्मी विंग में प्रथम वर्ष के छात्रों के चयन के लिए आयोजित ट्रायल के दौरान
चयन प्रक्रिया में लड़कों ने 1600 व लड़कियों ने 1200 मीटर की दौड़ लगाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी के एनसीसी आर्मी विंग में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के चयन के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। चयन प्रक्रिया में 110 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें 34 लडकियां और 76 लड़के शामिल रहे। चयन प्रक्रिया में लड़कों ने 1600 मीटर व लड़कियों ने 1200 मीटर की दौड़ लगवाई गई। इसके साथ उनकी ऊंचाई और वजन भी मापा गया। इस दौरान साक्षात्कार और लिखित परीक्षा भी ली गई। महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि प्रथम वर्ष में 34 विद्यार्थियों चयन किया जाना है। 2 एचपी एनसीसी बटालियन मंडी के दिशा निर्देशों के अनुसार मंगलवार को हुई। चयनित विद्यार्थियों की सूची जल्द नोटिस बोर्ड पर लगा दी जाएगी। तृतीय वर्ष के कैडेट्स की यूनिफॉर्म और टर्न आउट भी चेक किया गया। ट्रायल में बटालियन से आए सूबेदार शमशेर और हवलदार बिक्रम जीत मौजूद रहे।