फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागाचनोगी के दो गांवों में फैला डायरिया, 11 लोग चपेट में

Tue, 23 May 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
बागाचनोगी पंचायत के जांसला और हलाण गांवों में 11 लोग डायरिया रोग की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन


डायरिया से ग्रस्त रोगियों को पीएचसी बागाचनोगी में उपचार किया जा रहा है। एक ही क्षेत्र में डायरिया का फैलना स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। डायरिया रोग के मामले आने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आ गया है।
विज्ञापन


बीएमओ जंजैहली डॉ. डीएस वर्मा की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित गांवों को दौरा किया। सभी डायरिया ग्रस्त लोगों को ओआरएस घोल और बच्चों को जिंक टेबलेट दी गई। वहीं, स्थानीय आशा वर्करों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को डायरिया के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जोगिंद्र ठाकुर ने कहा कि बागाचनोगी में डायरिया से 11 लोग ग्रस्त हुए हैं। सभी मरीजों को प्राथमिकता से उपचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने पानी के सैंपल भी भरे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें