फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई मंडी में 27 को होंगे कैंपस इंटरव्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। हेवी वाहन और मशीनों का निर्माण करने वाली दिल्ली की मशहूर लार्सन एंड टरबो लिमिटेड में काम करने के इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी में 27 अप्रैल को कैंपस इंटरव्यू होंगे। कंपनी प्रशिक्षण के लिए युवाओं का चयन करेगी। तीन माह का कोर्स करवाएगी। इसके बाद कंपनी रोजगार मुहैया करवाएगी। साक्षात्कार कंस्ट्रक्शन स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट लार्सन एंड टरबो लिमिटेड( दिल्ली) की ओर से लिए जाएंगे। कोर्स के लिए योग्यता आठवीं, मैट्रिक और बारहवीं तक होनी चाहिए। कोर्सेज के लिए कोई ट्रेनिंग फीस नहीं ली जाएगी। खाना तथा रहना भी नि:शुल्क रहेगा।
विज्ञापन

उधर, ट्रेनिंग काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल अधिकारी लता देवी ने बताया कि जो अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए आएं वह अपने व्यवसाय से संबंधित दस्तावेजों को साथ में जरूर लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें