फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फागली उत्सव में शून्य तापमान के बीच मुखौट पहन कर किया नृत्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी/थुनाग। सराज विधानसभा के परखोल में शून्य तापमान में हाड़ कंपा देने वाली ठंड में फागली उत्सव का समापन हर्षोल्लास से हुआ। उत्सव में अश्लील गालियां देकर बुरी शक्तियों और डायनों को भगाया गया। देव आस्था से ओतप्रोत ग्रामीणों ने कड़ाके की ठंड में मुंह पर मुखौटे पहनकर नृत्य किया। फागली उत्सव में देवता ने सभी लोगों से मिलजुल कर रहने को कहा। आपस में लड़ाई झगड़ा न करने और शांति बनाए रखने की अपील की। देव समाज से जुड़े लोगों का कहना है यह उत्सव देव लक्ष्मी नारायण की अगुवाई में मनाया मनाया जाता है और जिस स्थान पर देव लक्ष्मी नारायण और नाग देवता का बास होता है वहां पर इस उत्सव को मनाया जाता है।
विज्ञापन

...
तीन साल बाद आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने की शिरकत
देवता के पुरोहित रंजीत शर्मा, कारदार सेस राम, पुजारी प्रेम सिंह, मुनि लाल ने बताया है कि फागली उत्सव का आयोजन तीन वर्ष बाद किया जाता है। इसमें सैकड़ों की संख्या में लोग भाग लेते हैं। शनिवार को जव देवता केे रथ अपने देवालय से बाहर निकाला तो नाटी का भी आयोजन किया।
...
देवता की आज्ञा नहीं मानी तो भुगतना होगा खामियाजा
देवता लक्ष्मी नारायण के गूर ठाकुर दास ने बताया है कि देवता ने सभी लोगों से मिलजुल कर रहने का आह्वान किया है। लोगों को लड़ाई झगड़े न करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अगर आज्ञा का पालन नहीं किया तो इसका भारी खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें