सरकाघाट (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट के मैदान में आयोजित अबेकस मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच सोमवार को जमणी और लौंगणी क्लब के बीच खेला गया। इसमें लौंगणी टीम 22 रनों से विजेता रही। लौंगणी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवरों में 115 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में जमणी टीम 93 रनों पर ऑलआउट हो गई। प्रतियोगिता में 32 टीमों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य गुरुदत्त शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। विजेता टीम को ट्रॉफी और 21 हजार रुपये, जबकि उपविजेता टीम को ट्रॉफी और 11 हजार रुपये का इनाम दिया गया। प्रतियोगिता में लौंगणी क्लब के अबू को मैन ऑफ दी मैच चुना गया। इस अवसर पर आयोजक कमेटी के सदस्य विजय शर्मा, नूना, विनीत शर्मा, गौरव, रवि राठौर, रजनीश, मुनीष शर्मा, अतुल, अनूप, अमित, आनंद, विशाल गुलेरिया, रसील गुलेरिया, केवल कुमार, अनु, विनीत, सीटू, लबलू, हैप्पी सहित अन्य मौजूद रहे।