फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरोटी-लैहड़ संपर्क मार्ग की तीन महीने में उखड़ी टारिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
डैहर (मंडी)। क्षेत्र की बरोटी पंचायत में बरोटी-लैहड़ संपर्क मार्ग की टारिंग तीन महीने में ही उखड़ गई है। सड़क की टारिंग मार्च-अप्रैल में की थी। इतनी जल्दी टारिंग उखड़ने से ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। सड़क पर गड्ढे पड़ गए हैं। 2003 में बरोटी-लैहड़ संपर्क मार्ग का प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में निर्माण किया गया था। इसके बाद इस सड़क पर टारिंग इसी साल मार्च-अप्रैल में की थी। लगभग पांच किलोमीटर लंबी सड़क में निकासी नालियां नहीं बनाई गई हैं। इस कारण सारा पानी सड़क पर बह रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय पंचायत प्रधान लेखराम भारद्वाज, नरेश शर्मा, दिनेश शर्मा, शीतल शर्मा, कमल शर्मा, विनीत शर्मा और रामलाल शर्मा ने कहा कि सड़क की टारिंग की गुणवत्ता सही नहीं होने के कारण सड़क पहली ही बरसात में ही उखड़ गई है। विभाग निकासी नालियां न बनने का तर्क देकर पल्ला झाड़ रहा है, लेकिन जहां पर निकासी नालियां बनी हैं उन जगहों पर भी सड़क उखड़ी है। सड़क उखड़ने का कारण घटिया निर्माण है। लोगों ने विभाग से जल्द से जल्द सड़क को दुरुस्त करने की मांग उठाई है।
...
बरसात के बाद होगी मरम्मत : डीएस चौहान
लोनिवि मंडल सुंदरनगर के अधिशासी अभियंता डीएस चौहान ने कहा कि मामला ध्यान में है। कई जगह निकासी नालियों का निर्माण नहीं हो सका है। बारिश का पानी सड़क पर बहने से टारिंग उखड़ी है। बरसात के बाद सड़क की मरम्मत होगी। ठेकेदार ही सड़क की मरम्मत करेगा। लोग निकासी नालियां बनाने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें