फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौलखा से डडौर तकगड्ढे भरने का कार्य शुरू

विज्ञापन
amar ujala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सुंदरनगर (मंडी)। सरकार और प्रशासन की कड़ी फटकार के बाद नौलखा से डडौर तक खस्ताहाल निर्माणाधीन फोरलेन पर पड़े गड्ढों को भरने का काम शुरू हो गया है। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। लंबे समय से नौलखा से डडौर तक फोरलेन की हालत बेहद खराब थी। सड़क में पड़े गड्ढे रोजाना हादसों को न्यौता दे रहे थे। सुधार के लिए न तो जिला प्रशासन कोई कवायद अमल में ला रहा था और न ही राष्ट्रीय उच्चमार्ग प्राधिकरण। आमजन को हो रही परेशानी को लेकर अमर उजाला ने 19 जुलाई के अंक में नौलखा से डडौर तक हाइवे में पड़े गड्ढे शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया। इस पर कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने फोरलेन निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक में अमर उजाला की खबर पर कड़ा संज्ञान लिया। राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण को इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। अब नौलखा से डडौर तक सड़क पर पड़े गड्ढों को भरने का काम रविवार से आरंभ कर दिया गया है। अब रोजाना एक जेसीबी इस मार्ग पर तैनात रहेगी जो बारिश के बाद पड़ने वाले गड्ढों को भरने का काम तुरंत शुरू करेगी। बरसात समाप्त होते ही इस मार्ग पर पड़े गड्ढों को स्थायी तौर पर भरने का काम शुरू किया जाएगा। उपमंडलाधिकारी (ना.) राहुल चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण को नौलखा से डडौर तक सड़क की मरम्मत जल्द पूरी करने के निर्देश दिए थे। इस पर अमल शुरू हो गया है।

विज्ञापन

000

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें