फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर अंकुश लगाए प्रदेश सरकार

विज्ञापन
amar ujala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

करसोग (मंडी)। महिला मंडल सोमाकोठी, ठाकर थाना, धारला और जमनाबाग की एक संयुक्त बैठक सोमाकोठी में हुई। इसमें महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार पर चिंता जताई गई। बैठक की अध्यक्षता संगठनात्मक जिला सुंदरनगर की अध्यक्ष माला मेहता ने की। बैठक का मुख्य मुद्दा महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार, दुराचार की घटनाएं आदि पर अंकुश लगाने के लिए सरकार से मांग करना रहा। माला मेहता ने सरकार से आग्रह किया कि महिला उत्पीड़न के मामलों में आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि महिलाओं को उत्पीड़न सहन न करना पड़े। ऐसे मामलों में अंकुश लगाया जाना चाहिए। असामाजिक तत्व स्कूली बच्चियों से लेकर महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अगर इन उपद्रवियों पर कार्रवाई करने में सफल नहीं होगी तो महिला संगठन सड़कों पर उतरकर सरकार की ओर से बरती जा रही ढील पर संघर्ष करेंगे। कहा कि आज महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है। बैठक में सभी महिला मंडलों की सदस्यों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें