फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड्डल में बनेगा सिंथेटिक ट्रेक, खेल स्टेडियम में मिलेंगी मूलभूत सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। स्पोर्ट्स में दिलचस्पी लेने वाले युवा जल्द ही आधुनिक सिंथेटिक ट्रैक में अभ्यास कर सकेंगे। साथ ही खेल स्टेडियम में मूलभूत सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। जिला प्रशासन की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में एचपीसीए के विवाद के बीच पड्डल मैदान में सिंथेटिक ट्रैक, खेल स्टेडियम और दुकानों के निर्माण का निर्णय लिया गया। साथ ही जल्द ही प्राक्कलन तैयार करने निर्देश दिए। इसके अलावा रघुनाथ पधर को खेल परिसर के रूप में विकसित करने पर भी बैठक में सहमती बनी। वहीं इंडोर स्टेडियम के निर्माण का खाका खींचने के भी बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। बैठक उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में उपायुक्त ने गोसदनों के लिए भूमि चयन के निर्देश दिए। वहीं महामृत्युंजय मंदिर के पास से रेहड़ी-फड़ी वालों को हटाकर किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट करने को कहा। उपायुक्त ने कहा कि कांगणी में हेलीपैड के निर्माण की औपचारिकताएं पूरा करने के भी निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त राघव शर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राजीव कुमार, उपमंडलाधिकारी डॉ. मदन कुमार, जिला पर्यटन विकास अधिकारी पंकज शर्मा, योजना अधिकारी तेज सिंह ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन


संरक्षण: शहर में लकड़ी की नक्काशी पर लगेंगे चार चांद
मंडी। पुरातन समय से जिला में हस्तशिल्प एवं काष्ठ कला लकड़ी की नक्काशी की समृद्ध परंपरा को संजोया जाएगा। मंदिरों के दरवाजों, भीतरी दीवारों, चानणी देव रथों की पारंपरिक नक्काशी को संरक्षित किया जाएगा। चौहट्टा और सेरी बाजार के मध्य से उपायुक्त कार्यालय मार्ग के किनारे दीवार पर लकड़ी की पारंपरिक नक्काशी पर ग्लास फ्रेम चढ़ेगा तथा इन्हें रोशनदान बनाने के लिए लाइट की व्यवस्था होगी। राहगीरों और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। परंतु वर्षा व धूप की वजह से चित्र प्रभावित हो रहे हैं।
बैहना में एक छत के नीचे अल्प विश्राम गृह का निर्माण होगा
मंडी। मंडी जिला में आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए फोरलेन सड़क मार्ग पर बैहना में एक छत के नीचे अल्प विश्राम गृह का निर्माण होगा। वे साइड अमेनिटी के तहत यहां शौचालय, बैंकिंग, एटीएमए, दूरसंचार, इंटरनेट इत्यादि के साथ खानपान और हस्तशिल्प व दस्तकारी से संबंधित उत्पाद भी उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें