फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूनतम वेतन के लिए सड़कों पर उतरे कर्मचारी

विज्ञापन
amarujala - फोटो : amarujala
विज्ञापन

मंडी। हिमाचल ग्रामीण बैंक अंशकालिक कर्मचारी संगठन के सभी सफाई कर्मचारियों ने न्यूनतम वेतन एक्ट को लागू करवाने को लेकर सेरी मंच मंडी से रैली निकाली। हिमाचल ग्रामीण बैंक के विरुद्ध अपनी आवाज उठाते हुए जिलेभर के अंशकालिक कर्मचारियों ने रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संगठन के अध्यक्ष शुभम ठाकुर और सचिव कमलेश नैयर की अध्यक्षता में मांगों और उनके शोषण के खिलाफ प्रदर्शन किया। शहर का चक्कर लगाते हुए कर्मचारियों ने मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी भी की। उन्होंने बताया कि श्रम कानून का उल्लंघन करके विभाग द्वारा काम लिया जाता है और उसके बदले पिछले 20-25 सालों में अब तक 2500 से लेकर तीन हजार रुपये वेतन दिया जा रहा है। इसके अलावा किसी भी कर्मचारी की हाजिरी नहीं लगाई जाती है। नियुक्ति पत्र किसी को नहीं दिया गया है। सफाई के अतिरिक्त चाय, पानी और बर्तन भी धुलाए जाते हैं और क्लर्क का काम, रिकवरी और फील्ड वर्क भी करवाया जाता है। इसके साथ जागरूकता शिविरों में भी कर्मचारियों द्वारा काम करवाया जाता है, लेकिन इसके मुताबिक वेतन नहीं दिया जाता है। उन्होंने हिमाचल ग्रामीण बैंक से आग्रह किया है कि उपर्युक्त कार्य को करने वाले कर्मचारियों के समान स्थायी वेतन, भत्ते और अन्य सुविधाएं दी जाएं। इसके अलावा उन्होंने ग्रामीण बैंक में रिक्त पड़े संदेश वाहक के पदों को भरने की मांग की है। उन्होंने बताया कि अगर शीघ्र ही इन मांगों को पूरा नहीं किया गया तो कानून का दरवाजा खटखटाया जाएगा। इस मौके पर संगठन के सैकड़ों अंशकालिक कर्मचारियों ने भाग लिया।

विज्ञापन

000

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें