फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम संस्कार रोककर पुलिस ने शव कब्जे में लिया, पोस्टमार्टम बाद परिजनों को सौँपा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने अंतिम संस्कार रोककर कब्जे में लिया शव
विज्ञापन

जातर से लौटते समय ढांक में गिरने से हो गई थी मौत
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
सुंदरनगर (मंडी)। रोहांडा में मंगलवार को ढांक में गिर कर बल्ह क्षेत्र निवासी पितांबर लाल (65) की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार की तैयारियों को रुकवा कर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। बुधवार सुबह पुलिस दल ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मंडी स्थित जोनल अस्पताल पहुंचाया। यहां दोपहर को उसके पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मौत को लेकर कोई संशय न रहे, इसे ध्यान में रखकर अमल में लाई है। गौरतलब है कि मंगलवार शाम को देव कमरूनाग के दर्शन कर जातर के साथ लौट रहे एक श्रद्धालु बल्ह के सरोआ रती गांव निवासी पितांबर लाल पुत्र गद्दी राम रोहांडा में लघुशंका करते समय ढांक में गिर गया था। इसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे साथ आए परिजन उपचार के लिए साथ लगते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए ले गए थे। यहां उपचार के दौरान उसने पीड़ा न सहते हुए दम तोड़ दिया। घटना के उपरांत परिजन अस्पताल से उसका शव लेकर सीधे अपने गांव बल्ह के सरोआ रती ले गए। यहां पहुंचते ही उन्होंने अंतिम संस्कार की तैयारियां आरंभ कर दीं। बीएसएल थाना पुलिस को पितांबर लाल के मौत की सूचना देर शाम को मिली। इसके बाद उन्होंने पितांबर लाल के परिजनों से संपर्क साध कर उन्हें पुलिस के पहुंचने से पहले अंतिम संस्कार न करने का आग्रह किया, जिसे परिजनों ने मान लिया। इसके बाद सुंदरनगर से पुलिस दल मृतक के गांव पहुंचा, जहां उनके घर से बुधवार सुबह पुलिस दल शव को पोस्टमार्टम के लिए मंडी स्थित जोनल अस्पताल ले गया। दोपहर को पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया मृतक की मौत के बाद परिजन उसके शव को बिना पुलिस को सूचना दिए ही अंतिम संस्कार के लिए घर ले गए थे। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें