अदिति को राष्ट्रीय स्तर पर मिला सांत्वना पुरस्कार
सुंदरनगर (मंडी)। अंतरराष्ट्रीय डाक संघ की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर पर पत्र लेखन प्रतियोगिता में सुंदरनगर डीएवी स्कूल की छात्रा अदिति सूद ने पुरस्कार हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य मोहित चुघ ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय डाक संघ की ओर से वर्ष 2018 में आयोजित की गई राष्ट्रीय स्तर पत्र लेखन प्रतियोगिता में स्कूल की छात्रा अदिति सूद ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। इसमें छात्रा को प्रमाण पत्र तथा एक हजार रुपये की नकद राशि पुरस्कार के रूप में दी गई। प्रतियोगिता में स्कूल के 18 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इससे पहले भी छात्रा पारुल राणा ने सत्र 2013-14 में राष्ट्रीय स्तर की पत्र लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, जबकि आरुषि ने सत्र 2015-16 में सातवां स्थान हासिल किया था। गत वर्ष 16 छात्रों ने फिलेटली क्लब की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त कर 96 हजार रुपये की स्कॉलरशिप प्राप्त की थी।