फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस समर्थित बीडीसी बल्ह उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। बल्ह पंचायत समिति उपाध्यक्ष के खिलाफ भाजपा समर्थित सदस्यों ने पंचायत इंस्पेक्टर को अविश्वास प्रस्ताव सौंपा है। इससे कांग्रेस समर्थित बीडीसी उपाध्यक्ष पवन ठाकुर की कुर्सी खतरे में पड़ गई है। इससे पहले पधर, गोहर, धर्मपुर, गोपालपुर में कांग्रेस को झटका लग चुका है। यहां पर भी भाजपा समर्थित सदस्यों ने अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष की कुर्सियों पर कब्जा जमा लिया है। अब बीडीसी बल्ह के उपाध्यक्ष की कुर्सी भी अविश्वास प्रस्ताव के बाद खतरे में पड़ गई है। जबकि, भाजपा समर्थित अंजना रावत पहले से अध्यक्ष पद की कुर्सी पर काबिज हैं। वीरवार को बल्ह पंचायत समिति अध्यक्ष अंजना रावत की अध्यक्षता में वीडियो परिसर में 26 में से 17 सदस्यों ने उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव सौंपा। ब्लाक से यह प्रस्ताव डीसी को प्रेषित किया जाएगा। इसके बाद जल्द ही उपाध्यक्ष पद के लिए नए चेहरे की ताजपोशी हो सकती है। यहां पर भाजपा समर्थित नए चेहरे के गठजोड़ शुरू हो गई है। बल्ह विकास खंड के पंचायत इंस्पेक्टर पीडी शर्मा ने कहा कि उपाध्यक्ष के खिलाफ सदस्यों ने प्रस्ताव सौंपा है। इसे डीसी को प्रेषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें