मंडी। हिम आंचल पेंशनर संघ जिला इकाई की बैठक बुधवार को जिला प्रधान लालमन शर्मा की अध्यक्षता में चच्योट क्षेत्र के सरोआ स्थित जालपा माता मंदिर में आयोजित की गई। जिसमें पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों पर चर्चा की गई। चर्चा से पूर्व संघ के प्रदेश उपप्रधान मंगल सिंह, कोषाध्यक्ष ललित कुमार के नेतृत्व में सोलन गोलीकांड में मारी गई टीसीपी अधिकारी शैल बाला के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की गई। चर्चा के दौरान सरकार से पेंशनरों के लिए 5,10 और 15 प्रतिशन पेंशन भत्ता मूल पेंशन में समायोजित करने की मांग की गई। चिकित्सा भत्ता 400 रुपये से बढ़ा कर 1000 रुपये मासिक करने की मांग उठाई। वर्ष 2003 के बाद नियुक्त कर्मचारियों और अधिकारियों को परंपरागत आधार पर दी जाने वाली पेंशन को बहाल करने की मांग सरकार से उठाई। चर्चा में वन रैंक वन पेंशन का सेवा लाभ सिविल सर्विस के कर्मचारियों और अधिकारियों को देने की मांग की गई। बैठक में प्रदेश प्रधान रमेश भारद्वाज, मुख्य संरक्षक बीडी शर्मा, महासचिव योगराज शर्मा, जिला हमीरपुर के प्रधान केसी गौतम, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अमर नाथ शर्मा, प्रदेश महिला विंग प्रधान लक्ष्मी आर्य, द्रंग खंड प्रधान एमसी चौहान, महासचिव केसी नेगी, बल्ह खंडी के प्रधान मंगत राम चौधरी, उपाध्यक्ष माया राम शर्मा, जिला मुख्य सलाहकार तेज सिंह चौधरी, कोषाध्यक्ष गुरदास, लेखाकार महेंद्रपाल, दुर्गा दास, उपप्रधान लालमन त्यागी, चद्रमणी, दमयंती ठाकुर, रमा ठाकुर, भोमा देवी, सुरेंद्रा शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।