धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर मुख्यालय से ग्रयोह के लिए बस चलाने की मांग काफी समय से चलती आ रही थी और अब इस मांग को आईपीएच मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह के आदेशों के बाद विभाग ने शुरू कर दिया है । क्षेत्रीय प्रबंधक हिमाचल पथ परिवहन निगम सरकाघाट नरेंद्र शर्मा ने बताया कि यह बस सुबह 7 बजे गद्दीधार से धर्मपुर के लिए चलेगी और फिर उसके बाद दोबारा गद्दीधार जाएगी और दोपहर को दोबारा गद्दीधार से धर्मपुर के लिए आएगी तथा शाम 5 बजे पुन: धर्मपुर से गद्दीधार के लिए चलेगी। यह बस धर्मपुर, लौंगणी, चस्वाल, घरवासड़ा, डरवाड़ वाया तासलीनाला होता हुए गद्दीधार पहुंचेगी। इसके लिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की प्रधान वंदना गुलेरिया, सज्याओपिपलू पंचायत के प्रधान कमलेश कुमार, लौंगणी पंचायत के पूर्व प्रधान व मंडल भाजपा उपाध्यक्ष देशराज पालसरा, मंडल सचिव सुखराम राणा, कोट पंचायत के प्रधान यश पठानिया, ग्रयोह पंचायत के प्रधान रमेश ठाकुर, वीरी सिंह, विमला देवी, कांता देवी, सावित्री देवी, सपना देवी, विधि चंद व अन्यों ने आईपीएच मंत्री का आभार जताया है।