धर्मपुर (मंडी)। एक तरफ सीएम के आगमन को धर्मपुर और सरकाघाट सज रहा है। दूसरी तरफ कांग्रेस सरकार और आईपीएच मंत्री को घेरने की तैयारी कर रही है। 21 पंचायतों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में 7 मई को लोनिवि मंडल धर्मपुर से एसडीएम कार्यालय धर्मपुर तक कांग्रेस पार्टी ने पथ यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है। जिसमें प्रदेश सरकार और धर्मपुर के विधायक व सिंचाई मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के खिलाफ हल्ला बोला जाएगा। आरोप है कि सरकार और मंत्री कायदे को ताक पर रख कर चहेतों को रेवड़ियां बांट रहे हैं और बदले की भावना से कर्मचारियों और अधिकारियों को धमकाया तथा बदला जा रहा है। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 29 अप्रैल को दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ रैली होगी उसमें धर्मपुर ब्लाक से 50 कार्यकर्ता जाएंगे। बैठक प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंद्रशेखर की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
संजय बने कमेटी के अध्यक्ष
बैठक में कांग्रेस की तहसील स्तर की कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। जिसमें लंगेहड़ पंचायत के उपप्रधान संजय कुमार को कमेटी का अध्यक्ष, भजन सिंह सकलानी को महासचिव, रमेश तपवाल को कोषाध्यक्ष, विद्यासागर, रविंद्र कुमार, रोशन लाल, बीरवल राम को उपाध्यक्ष, मनोहर लाल, वीरी सिंह, अनिता देवी, प्रकाश चंद को सचिव बनाया गया वहीं, कार्यकारिणी सदस्यों में संजय कुमार, कृष्ण पाल, भीम सिंह, अशोक कुमार, रणजीत सिंह, छितरू राम, नानक चंद, चमन लाल, राजेश कुमार, पाल सिंह, बीरवल सिंह, रमेश कुमार, पवन कुमार, अच्छर सिंह, दलीप सिंह, हरिनंद शास्त्री, जय चंद, कुसमलता, सोहन सिंह, रमेश कुमार, भीम सिंह, निकू राम, सतीश कुमार, प्रवीणा बीवी, बंसी लाल, संतोष कुमार, विचित्र सिंह, कश्मीर सिंह कटवाल, राकेश कुमार, इंद्रा देवी, राम कृष्ण शर्मा, मान सिंह, संजय कुमार, रवि कुमार, ज्योति, सतीश कुमार, सुरेश शर्मा, संतोष कुमार, अर्चना देवी, तारा देवी, सपना देवी, रणजीत सिंह, रोडू राम, हेम सिंह, सुमना देवी, लेखराज, सुदामा, धनी राम, छांगा राम, देश राज, अर्जुन सिंह, रमेश चंद, नागी राम, सुरेश, चेत राम, रोशन लाल को चुना गया।