परीक्षा में अव्वल रहे विद्यार्थी सम्मानित
गुरुकुल स्कूल कोटली का परिणाम घोषित
कोटली (मंडी)। गुरुकुल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटली का वार्षिक परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया। प्रधानाचार्य पुरिंद्र राणा ने अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए बच्चों, अभिभावकों और अध्यापकों को बधाई दी। कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इनमें नर्सरी कक्षा में आयुष, आराध्य, नैना, रिवांश प्रथम, अनामिका, वैष्णवी धीमान द्वितीय, जबकि नैतिक पालसरा तृतीय स्थान पर रहे।
केजी कक्षा में पलक प्रथम, शान्वी, अजय द्वितीय, स्मृति ठाकुर, सुप्रीत धीमान, कार्तिक, आरव ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे। प्रथम कक्षा में राधिका शर्मा प्रथम, अंबिका राणा द्वितीय, निशांत ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे। द्वितीय कक्षा में दामिनी प्रथम, दामिनी वैद्य द्वितीय और दीपिका तृतीय स्थान पर रहीं। तृतीय कक्षा में प्रथम तुषार, द्वितीय पूजा देवी, तृतीय शगुन, जबकि चतुर्थ कक्षा में प्रथम पलक, अंश द्वितीय और आर्यन ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे। पांचवीं कक्षा में प्रथम ललित कुमार, द्वितीय मनीष, तृतीय मुस्कान, छठी में प्रथम तन्वी ठाकुर, द्वितीय राहुल और तृतीय विकाश ठाकुर, सातवीं कक्षा में प्रथम दीक्षा, द्वितीय प्रियंका और तृतीय स्थान पर सचिन रहे। आठवीं कक्षा में अरमान प्रथम, भीषम देव द्वितीय और संचित कुमार तृतीय स्थान पर रहे। नौवीं कक्षा में प्रथम कार्तिक ठाकुर, द्वितीय निखिल पालसरा, तृतीय मोहित ठाकुर, जबकि जमा एक में विजय ठाकुर प्रथम, आकाश शर्मा द्वितीय और अभय तृतीय रहे।