फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवलु नाटी में देव कश्यपी दैंत, वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में श्री देव छमाहू के बंजतरी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
वाद्य यंत्र में श्री देव छमाहू के बजंतरी विजेता
विज्ञापन

चार दिवसीय बजंतरी प्रतियोगिता का समापन
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। महाशिवरात्रि महोत्सव में बजंतरी प्रतियोगिता में चार दिवसीय नाटी एवं वाद्य यंत्र प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में श्री देव कश्यपी बालीचौकी के देवलुओं ने बाजी मारी है। जबकि, बजंतरी प्रतियोगिता में श्री देव छमांहू के बजंतरियों ने प्रथम स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

सर्व देवता सेवा समिति के अध्यक्ष पंडित शिवपाल ने कहा कि शिवरात्रि महोत्सव-2018 के उपलक्ष्य में कॉलेज ग्राउंड में चार दिवसीय नाटी और वाद्य यंत्र प्रतियोगिताएं करवाई गईं। सोमवार को इन प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले हुए। अध्यक्षता उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने की। नाटी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्री देव कश्यपी दैंत बालीचौकी, द्वितीय स्थान देव चुंजवाला थाची, तृतीय स्थान श्री देव बांस का मारकंडेय बालीचौकी ने हासिल किया। सांत्वना पुरस्कार देव सुहड़ा का गहरी ने प्राप्त किया। वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में श्री देव छमांहू ने पहला, श्री देव आदि ब्रहमा टिहरी ने दूसरा, जबकि श्री देव मांहूनाग टारना ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि, सांत्वना पुरस्कार श्री देव चुंजवाला थाची ने प्राप्त किया । उपायुक्त ने प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र के साथ क्रमश: 10, 9 तथा 8 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए। सांत्वना पुरस्कार में पांच हजार रुपये प्रदान किए गए। निर्णायक मंडल की भूमिका मुरारी शर्मा, कुलदीप गुलेरिया तथा रेवती सैनी ने निभाई। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं संयोजक देवता उप समिति राजीव कुमार, सर्व देवता समिति के महासचिव युद्धवीर शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें