फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैण मोहल्ले में किराए के कमरे में लगी आग, टीबी जला

विज्ञापन
विज्ञापन
सैण मोहल्ले में लगी आग से अफरातफरी
विज्ञापन

टीवी और कीमती सामान जला, लोगों की मदद से आग पर पाया काबू
शार्ट सर्किट बताया जा रहा आग लगने का कारण
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी।
शहर के सैण मोहल्ले में एक किराये के कमरे में अचानक आग लग गई। पहले आग टेलीविजन में लगी और लपटें उठने लगीं। इसके बाद सोफे ने आग पकड़ ली। इससे अफरातफरी मच गई। लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी और मौके पर आग पर काबू पाने में लग गए। इससे पहले की दमकल विभाग मौके पर पहुंचता, लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। यदि समय रहते आग पर काबू ना पाया जाता को स्थिति भयावह हो सकती थी। मौके पर पहुंचकर पटवारी ने नुकसान का जायजा लिया है। जानकारी के अनुसार सैण मोहल्ले में नानक चंद सैणी के मकान के एक कमरे में अचानक आग लग गई। यह कमरा उन्होंने किराये पर दिया हुआ है। किरायेदार हेतराम की पत्नी शांता देवी ने बताया कि वह खाना बना रही थी तो वह किसी काम से बाहर निकल गई। जब कुछ समय बाद वह कमरे में पहुंची तो वहां धुआं ही धुआं था और उनका टीवी जलकर राख हो गया था। आग पूरे कमरे में भड़क रही थी। आग की भनक लगते ही मकान मालिक भी वहां पहुंचे। उन्होंने दमकल विभाग को भी सूचित किया। सभी आसपास के लोगों की कड़ी मशक्कत के चलते आग पर काबू पा लिया गया। तब तक दमकल की गाड़ी भी पहुंच गई थी। दमकल के कर्मचारियों ने भी मौके पर पहुंचकर मकान का जायजा लिया और इस आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया। किरायेदार और मकान मालिक ने आग से हुए नुकसान को हजारों में बताया है। उधर, नायब तहसीलदार सोहन सिंह ने आग लगने की पुष्टि करते हुए बताया कि मौके पर पटवारी को भेजा गया था। पटवारी की रिपोर्ट के मुताबिक ही विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें