फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में जाम की समस्या से मिलेगा छुटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। बहुउद्देशीय परियोजनाएं और गैर पारंपरिक ऊर्जा स्रोत मंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि शहर में जाम से निजात दिलवाने के लिए प्रस्तावित बाईपास पर बन रहे नए विक्टोरिया पुल के लिए अतिरिक्त 5.5 करोड़ की राशि मंजूर हो गई है। पुल पर अब तक 11 करोड़ व्यय किए जा चुके हैं। धन की कमी के कारण काम ना हांफे, इसके लिए प्रदेश सरकार ने अतिरिक्त बजट मंजूर किया है। इसके निर्माण से यातायात शहर से डायवर्ट होगा। जिससे आए दिन जाम से निजात मिलेगी। वाहनों की अधिकता को देखते हुए शहर के अंदर पार्किंग बनाने की कवायद युद्ध स्तर और प्राथमिकता के आधार पर होगी। सरकार की ओर से भूमि चिन्हित की जा रही है। वह मंडी बाल स्कूल के सालाना समारोह में बोल रहे थे। कहा कि भवन में निकट भविष्य के लिए पुस्तकालय चलाए जाने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। सरकारी स्कूल में गिरती विद्यार्थियों की संख्या को सुधारने के लिए प्रदेश में सरकार कई नए कार्यक्रम चलाएगी।
विज्ञापन


हिमाचल में सुधरेगा ऊर्जा उत्पादन
मंत्री ने कहा कि पूरे हिमाचल में हाइडल प्रोजेक्टों को बढ़ावा देने के लिए क्रमबद्ध तरीके से चलाने के हरसंभव प्रयास करेंगे। हिमाचल के प्रोजेक्टों में 26 हजार मेगावाट की क्षमता है। जबकि अभी तक प्रदेश 10500 मेगावाट ही बिजली उत्पादन कर रहा है। प्रदेश में 84 प्रतिशत बिजली हाइडल प्रोजेक्टों से ही प्रयोग की जाती है। उन्होंने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व का उन पर विश्वास व्यक्त करने के लिए जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें