मंडी। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड पेंशनर फोरम सदर यूनिट की मासिक बैठक वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के सभागार में आयोजित हुई। इसमें पेंशनरों की वित्तीय मांगों पर जल्द विचार करने की मांग उठाई गई। बैठक की अध्यक्षता रमेश वालिया ने की। संचालन पवन दीक्षित सह-महासचिव की ओर से किया गया। सर्वप्रथम बैठक में प्रस्ताव पारित करके जयराम ठाकुर को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई दी गई तथा इसे प्रगति और विकास के लिए नई उम्मीद बताया। मीटिंग में मंडी के मंत्रियों अनिल शर्मा और महेंद्र सिंह ठाकुर को भी बधाई दी गई। इसमें प्रस्ताव पारित करके विद्युत बोर्ड से आग्रह किया गया कि 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से जारी किया गया है, जिसे विद्युत बोर्ड पेंशनरों को भी जारी किया जाए। इस मौके पर गजपाल सिंह मंडयाल, ई. एआर गौतम, ई. डीके ठाकुर, ई. अशोक डोगर, सिधु राम हांडा, महेंद्र सिंह गुलेरिया, जगीर चंद वर्मा, कामेश्वर शर्मा, हेम राज गुप्ता और चंद्र सिंह मंडयाल ने कार्यकारिणी को संबोधित किया।
यह मांगें उठाई
इस दौरान वित्तीय मांगों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई और सभी सदस्यों ने हिमाचल प्रदेश सरकार एवं बिजली बोर्ड से आग्रह किया कि पेंशनरों की वित्तीय मांगों पर जल्द कार्रवाई की जाए। बैठक में प्रधान रमेश वालिया ने सरकार से आग्रह किया कि 5-10 -15 फीसदी की बढ़ोतरी मूल पेंशन में 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूरी करने पर पेंशन अलाउंस के बदले 01-04-2017 से लागू की जाए। यह मांग हिमाचल प्रदेश के सभी पेंशनरों ने की है। इसे लागू करने में काफी विलंब हो चुका है। इसलिए इसे शीघ्र अति लागू किया जाए।