फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली छात्रा ने जहर खाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
dead body
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर (मंडी)। क्षेत्र के तहत एक नाबालिग स्कूली छात्रा ने जहर खा कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। हालांकि, मामले में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हो पाया है, जिससे आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चौहारघाटी के थल्टूखोड़ की रहने वाली छात्रा तथा उसका बड़ा भाई जोगिंद्रनगर के कुप्पड़ गांव में किराए के मकान में रहतेे थे। 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा जोगिंद्रनगर में एक स्कूल में दस जमा एक में पढ़ती थी। जबकि, उसका बड़ा भाई साथ में ही एक स्कूल में जमा दो कक्षा में पढ़ता है। गत शुक्रवार रात को छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए छात्रा को मेडिकल कॉलेज टांडा के लिए रेफर कर दिया गया लेकिन, रास्ते में छात्रा ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि छात्रा ने किस जहरीले पदार्थ का सेवन किया, इसका एफएसएल रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चल पाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें