फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू के उचित दाम न मिलने से किसान मायूस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरोट (मंडी)। चौहारघाटी और छोटा भंगाल क्षेत्र के किसानों को इस बार आलू की फसल के उचित दाम न मिलने से मायूसी हाथ लगी है। उनका कहना है कि इस बार वह अर्श से फर्श पर आ गए हैं। इन दिनों क्षेत्र में आलू की नगदी फसल होती है। जिसके लिए किसान सालभर मेहनत करते हैं। लोगों की आर्थिकी इसी फसल पर निर्भर करती है। किसानों का कहना है कि इस बार भी आलू की फसल ठीक हुई है, लेकिन उन्हें इसके अच्छे दाम नहीं मिल रहे हैं। अगस्त से दिसंबर तक इन दोनों इलाकों में 50 से 60 हजार आलू के बैग निकलते हैं, लेकिन इस बार यहां के लोगों को आलू के दाम बहुत कम मिले हैं, जिससे वह परेशान हैं।
विज्ञापन


5 से 6 रुपये मिल रहा मूल्य
इन क्षेत्रों के किसानों चमेल, सीता राम, हरी सिंह, कृष्ण, मोहन, राम सिंह, प्रभु राम आदि का कहना है कि अगस्त से आज तक उन्हें आलू के केवल 5 से 6 रुपये ही दाम मिल रहे हैं। जबकि किसानों को इससे खाद और बीज का खर्च भी नहीं निकल रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की इतनी मेहनत पर तो पानी ही फिर गया है। अभी भी इन क्षेत्रों का 30 प्रतिशत आलू इनके घरों में ही पड़ा है। उन्होंने सरकार से आलू का उचित मूल्य प्रदान करने की मांग की है।
उचित दाम न मिलने का यह है कारण
किसानों का कहना है कि उनका आलू पंजाब और स्थानीय मंडियों में जाता है। लेकिन पिछली बार की बंपर पैदावार के कारण इस बार कोल्ड स्टोर का आलू काफी मात्रा में अब मार्केट में निकला है। जिसके कारण रेट एकदम गिर गए हैं। किसानों को उनकी मेहनत के पैसे नहीं मिल रहे हैं। जिससे सैकड़ों किसानों की आर्थिकी पर प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें