फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा और कांग्रेस कार्यालय में एक घंटे में एक बार बजी फोन की घंटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। मतदान में 11 दिन शेष हैं। फिजाएं चुनावी गरमाहट से तपी पड़ी हैं। चाय की चुस्कियों से लेकर, किराना की दुकान, सूप की रेहड़ी या सब्जी की मंडी, किसने दल बदला, कहां किसकी हवा, हर जगह बस यही चर्चा आम है। चुनावी प्रचार में टोलियां जगह जगह मोरचाबंदी में जुटी हैं। लेकिन, चुुुुनावी गतिविधियों की पल पल जानकारी रखने वाले वार रूम यानी पार्टी कार्यालय सूने पड़े हैं। यहां चंद पार्टी पदाधिकारी ही दिखे। फीडबैक और अपडेट का हाल ऐसा है कि दो घंटों में बामुश्किल एक आध बार ही फोन की घंटी बज रही है। कुछ ऐसी ही तस्वीर मंडी जिला में भाजपा और कांग्रेस पार्टी कार्यालयों की रही। वार रूम बने भाजपा और कांग्रेस के चुनावी कार्यालयों में तेजी गायब दिखी। ट्रिन-ट्रिन और फिर स्टार प्रचारकों के इंतजार में ही सुई अटकी दिखी। यह जरूर है कि कार्यकर्ता फील्ड में जुटे हैं और पदाधिकारी स्टार प्रचार की माथापच्ची में कार्यालयों में ही फंसे हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यालय में एक घंटे में एक बार बजा फोन, मेहमान प्रचारक पहुंचे
समय 12:45। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय मंडी। स्थायी सचिव लाभ सिंह कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे हैं। पांच मिनट बाद जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा भी कार्यालय में पहुंच जाते हैं। कुर्सी संभालते ही सचिव से बातचीत करते। प्रचार समिति के पदाधिकारियों के इंतजार में चर्चा शुरू हो जाती है। सीएम वीरभद्र सिंह के मंडी दौरे पर नवनियुक्त ब्लाक सदर अध्यक्ष राजेंद्र मोहन जिलाध्यक्ष को जानकारी देते हैं। समय 1:08। प्रचार समिति के सदस्य हरियाणा के पूर्व मंत्री आफताब अहमद और कालका के पूर्व विधायक सतविंद्र सिंह कमरे में दाखिल होते हैं। फिर थमी चर्चा शुरू होती है। सीएम के टूर को लेकर प्रचार समिति के सदस्य भी जानकारी लेते हैं। इस दौरान न कोई फोन, न कार्यकर्ताओं की भीड़, सब कुछ थमा है। सवा एक बजे। ट्रिन-ट्रिन। जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा के फोन की घंटी बजती है। वह बात करने के लिए बाहर निकलते हैं। इतने में नप मंडी की पार्षद अलकनंदा हांडा भी कमरे में दाखिल होती हैं। फोन सुनकर फिर जिलाध्यक्ष कमरे में लौटते हैं और चर्चा फिर सीएम टूर पर ही अटकी है। कांग्रेस के चुनावी प्रचार में तेजी अभी बाकी है।

समय 01:50। भाजपा जिला कार्यालय जेल रोड मंडी। मीडिया प्रभारी हरीश शर्मा अखबारों को खंगाल रहे हैं। प्रचार की खबरें को काट कर रिकार्ड में रखा जा रहा है। समीक्षा का दौर जारी है। अपने एक सहयोगी के साथ डटे हैं। 15 मिनट बाद संगठनात्मक जिला मंडी के अध्यक्ष रणवीर ठाकुर और महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन ठाकुर कार्यालय में दाखिल होती हैं। फिर चर्चा तैयारी से हटकर प्रचार और अखबार में छपी खबरों पर शुरू होती है। मीडिया प्रभारी जिलाध्यक्षों को भाजपा के प्रचार से अवगत करवाते हैं। समय: सवा दो बजे। ट्रिन-ट्रिन। जिलाध्यक्ष रणवीर ठाकुर का फोन बजता है। करीब पांच मिनट तक वह फोन पर प्रचार संबंधी मुद्दे को लेकर चर्चा करते हैं। चर्चा यहां पर भी मोदी के टूर पर शुरू हो जाती है। कांग्रेस के बाद भाजपा के प्रचार की सुई भी स्टार प्रचारकों पर ही अटकी है। चर्चा है कि पीएम मोदी मंडी संसदीय क्षेत्र कुल्लू और सुंदरनगर में रैली करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें