फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूपेंद्र पाल ने कर्मचारियों को सुरक्षा के दिए कड़े आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। दीपावली में नियमों की अवहेलना करके गली मोहल्लों में पटाखे की बिक्री करने वालों पर अग्निशमन विभाग शिकंजा कसेगा। पटाखों की बिक्री को लेकर एक निगरानी टीम बाजारों का निरीक्षण करेगी। नियमों की अवहेलना करने पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग जिला मंडी के प्रभारी भूपेंद्र पाल डोगरा ने शहर के पटाखों के थोक व्यापारियों से आग्रह किया है कि शहर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन के आदेशानुसार शहर से बाहर ही पटाखों की बिक्री करें, जिससे शहर की सुरक्षा बनी रहे। थोक पटाखों के विक्रेताओं की एक टीम निरीक्षण करेगी। इस दौरान यदि कोई व्यापारी नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। रिहायशी मकानों के भीतर पटाखों के विक्रेताओं पर कड़े कदम उठाए जाएंगे। अग्निशमन विभाग में दिवाली त्योहार को मद्देनजर रखते हुए कर्मचारियों व अधिकारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं।

नागरिक सभा की समस्याओं के समाधान का आश्वासन
मंडी। नागरिक सभा जिला मंडी के पदाधिकारियों ने उपायुक्त पद संभालने पर मदन चौहान का स्वागत किया और लंबित मांगों को पूरा होने की आस जताई है। वरिष्ठ उपप्रधान रविकांत कपूर, महासचिव हरीश चंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष खेमराज गुप्ता, कार्यालय सचिव सुरेंद्रपाल को डीसी ने आश्वासन दिया कि नागरिक सभा जिला मंडी के साथ मिलकर कार्य करेंगे। इसके अतिरिक्त सरकार की जो भी नीतियां व योजनाएं होंगी, उन्हें पूरा करने में सहयोग देंगे। नागरिक सभा की जो भी समस्याएं और सुझाव होंगे उनका जल्द ही निपटारा किया जाएगा। इस आश्वासन के लिए सभी पदाधिकारियों ने उपायुक्त महोदय का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें