अमर उजाला ब्यूरो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर के भट्ठा स्थित राजकीय राजस्व प्रशिक्षण संस्थान में बीते 6 महीनों से राजस्व का प्रशिक्षण हासिल कर रहे प्रशिक्षु खिलाड़ियों के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संस्थान के सहायक निदेशक डॉ. चिरंजी लाल ने इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तरीय राजस्व प्रशिक्षण संस्थान जब 1996 में जोगिंद्रनगर में खुला था तो उस दौरान रिफ्रेशर को ही राजस्व का कोर्स करवाया जाता था, लेकिन मौजूदा समय में एचएएस और आईएएस स्तर के अधिकारियों को भी राजस्व प्रशिक्षण इसी संस्थान में दिलवाया जा रहा है, जोकि संस्थान की बड़ी उपलब्धि है। राजस्व का बेहतर प्रशिक्षण दिलाना उनका दायित्व है, ताकि जब प्रशिक्षु अपनी सेवाएं देना शुरू करेंगे तो उन्हें राजस्व से संबंधित परेशानी न झेलनी पड़े। उन्होंने प्रशिक्षुओं को उनके सराहनीय कार्यकाल के लिए बधाई दी और उत्कृष्ट प्रशिक्षुओं का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रशिक्षुओं के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इनमें एकल, समूहगान, पहाड़ी नाटी, फॉग डांस और हास्य संबंधी नाटक समारोह के मुख्य आकर्षण बने। सम्मान समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम में नवीन, विनोद, परितोष, प्रियंका, मनोज, अनुराधा, दीवान ठाकुर, अश्वनी, पूजा, मोनिका, भरत पुंडीर, अनीष शर्मा को पुरस्कृत किया गया, जबकि खेलकूद प्रतियोगिता में रमन कुमारी, पारूल, दीक्षा, प्रतिभा शर्मा, बरसोन बीबी, अनुराधा चंदेल, राजकुमारी, मोनिका, मीना, शिवानी, बेअंत सिंह, बलविंदर सिंह, नवीन सिंह, अंकुश शर्मा, मनोज, सुदेश, अमन, साहिल, रविंद्र, विनोद, दौलत सिंह, उत्तम चंद, शुभम, लखनपाल, मोहम्मद असलम, राजेंद्र, कुंदन, अजय, रोहिन, अश्वनी, जितेंद्र, सुरजीत को मेडल और ट्रॉफी देकर नवाजा गया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रदीप नेगी, पीएन शर्मा, श्याम सिंह, सतीश शर्मा, प्रदीप शर्मा, सुरजीत सिंह, प्रदीप, सुमित कुमार, पंकज कुमार, आशीष, कपिल देव, सरेंद्र सिंह, उपविजेता विक्रम, अश्वनी, एमडी असमल, लक्ष्य, प्रवीण, लोकेश, राजेंद्र, कुंदन, कार्तिक, अजय, चमन, राजेश को संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार धर्मपाल, कानूनगो बुद्धि सिंह, टीएस वर्मा, कुसुम लता, संगीता ठाकुर और पीआर वर्मा आदि मौजूद रहे।