फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेशिया मंडी की पार्षद अलकनंदा हांडा ने जीता गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी। नगर परिषद मंडी की पार्षद अलकनंदा हांडा ने मलयेशिया में आयोजित इंटरनेशनल मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दो स्पर्धाओं में एक गोल्ड व एक सिल्वर मेडल जीत कर देश का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में अलकनंदा ने 400 मीटर रेस में सभी देशों के प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। एक अन्य स्पर्धा में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। कॉलेज के दौरान भी अलकनंदा राष्ट्रीय स्तर पर एथलेटिक्स में कई मेडल हासिल कर चुकी हैं।
विज्ञापन

इससे पूर्व भी अलकनंदा 1982 में हिमाचल यूनिवर्सिटी की बेस्ट एथलीट भी रह चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने इलाहाबाद में हुई 100 मीटर और 200 मीटर स्प्रिंट में रजत व स्वर्ण पदक जीता है। मलयेशिया से फोन पर विशेष बातचीत पर पार्षद व खिलाड़ी अलकनंदा ने कहा कि दो स्पर्धाओं में इस दफा उन्होंने मेडल जीते हैं। उन्होंने कहा कि देश के अन्य खिलाड़ियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय अपने साथियों, कोच तथा परिवार के सदस्यों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें