फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गुराण में 10 कमरों वाला स्लेटपोश मकान जला, 35 लाख का नुकसान

Sun, 14 Apr 2024 07:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
उपमंडल बालीचौकी की पंचायत गुराण में जलकर जलता ढाई मंजिला लकड़ीनुमार स्लेटपोश मकान। संवाद
विज्ञापन
बालीचौकी (मंडी)। उपमंडल बालीचौकी की पंचायत गुराण में शुक्रवार रात को आग लगने से ढाई मंजिला स्लेटपोश 10 कमरों का घर जल कर राख हो गया। घटना में करीब 35 लाख का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि समय पर ग्रामीणों ने परिवार के सदस्यों और मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया अन्यथा जानी हो सकता था। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पंचायत गुराण के गांव खईधार में रात को दो बजे के आसपास पूर्ण चंद पुत्र परम देव के घर में अचानक आग लग गई। इस दौरान परिवार के सभी सदस्य घर में ही सोए थे। आग लगने पर पूर्ण और उसकी पत्नी को घर से कुछ आवाजें आने लगी तो दोनों उठ गए। जब देखा तो बाहर आग लगी हुई थी। उनकी रोने और मदद के लिए चिल्लाने की आवाज सुन कर ग्रामीण भी जाग गए।
सभी ग्रामीण ने पूर्ण चंद के घर की ओर दौड़े और परिवार के साथ मवेशियों को भी घर से बाहर सुरक्षित निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर थोड़ी-सी देर हो जाती तो जानी नुकसान भी हो सकता था। गुराण पंचायत के उपप्रधान इंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन को फोन के माध्यम से सूचित किया। इस दौरान फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सब कुछ जल गया था।
विज्ञापन

इंद्र सिंह ने बताया कि यह घर लकड़ी से बना था। घटना में लगभग 35 लाख रुपये का नुकसान आंका गया। इंद्र सिंह ने प्रशासन से पूर्ण चंद की आर्थिक तौर पर सहायता देने की अपील की है। वहीं, सूचना मिलते ही हल्का पटवारी और प्रधान ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया है। स्थानीय हल्का पटवारी हुकम चंद ने बताया कि नियमानुसार 10 हजार रुपये फौरी राहत राशि प्रभावित को दे दी गई है। नियमानुसार कार्रवाई जारी है।

उपमंडल बालीचौकी की पंचायत गुराण में जलकर जलता ढाई मंजिला लकड़ीनुमार स्लेटपोश मकान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें