फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चमियाना में पकड़ा 10 फीट लंबा रॉक पाइथन

Thu, 26 Mar 2026 01:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत चमियाना में करीब 10 फीट लंबे एक रॉक पाइथन को पकड़ा गया है। लोग खेतों में जब घास काटने और अपनी बकरियां आदि को चराने के लिए जाते थे, तो यह सांप उन्हें अक्सर दिखाई देता था। सांप के डर से लोगों ने खेतों में जाना छोड़ दिया था। इसके पकड़े जाने से अब लोगों ने राहत की सांस ली है। लगभग 10 दिन से यह सांप लोगों को दिखाई दे रहा था। ग्राम पंचायत के पूर्व उपप्रधान सुभाष सडयाल ने बताया कि उन्हें इस बारे में ग्राम पंचायत के लोगों ने सूचना दी कि सांप दिखाई दे रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से उस पर नजर रखने को कहा। उन्होंने स्नेक सेवर माथुर धीमान को इसके बारे में सूचित किया। माथुर धीमान ने मौके पर पहुंचकर इस सांप को काबू किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें