फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: सरकाघाट की पूजा ठाकुर भारतीय सेना में बनीं लेफ्टिनेंट कर्नल, प्रदेश का नाम किया रोशन

Thu, 23 Oct 2025 07:50 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सरकाघाट (मंडी)।

सार

जिला मंडी के उपमंडल सरकाघाट की बेटी पूजा ठाकुर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर पदोन्नत हुई हैं। पूजा ठाकुर सेना में सेवा देने वाले परिवार से हैं। 
विज्ञापन
पूजा ठाकुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमंडल सरकाघाट की बेटी पूजा ठाकुर ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर पदोन्नत होकर नाम रोशन किया है। मूल रूप से सुंदरनगर उपमंडल के निहरी गांव की रहने वाली और वर्तमान में सरकाघाट के वार्ड नंबर-चार कलश से संबंध रखने वाली लेफ्टिनेंट कर्नल पूजा ठाकुर इस समय पश्चिमी क्षेत्र में एक सप्लाई डिपो की अधिकारी प्रभारी (ऑफिसर कमांडिंग) के रूप में सेवारत हैं। पूजा ठाकुर सेना में सेवा देने वाले परिवार से हैं। उनके पिता और ससुर भारतीय सेना से अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके ससुर लेफ्टिनेंट कर्नल बलवीर सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल परिवार बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें