एक साल में दोबारा रजिस्ट्री पर आठ फीसदी शुल्क
एक ही खरीदार और विक्रेता के बीच एक साल के भीतर दोबारा रजिस्ट्री का मामला सामने आने पर भी सरकार ने सख्ती का प्रावधान किया है। यदि संबंधित लेनदेन का कुल मूल्य निर्धारित सीमा से अधिक हो जाता है तो पहले के मामलों को जोड़कर आठ फीसदी स्टांप शुल्क लिया जाएगा।
रिश्तेदारों के बीच संपत्ति हस्तांतरण पर कम शुल्क
रक्त संबंधियों और पति-पत्नी के बीच संपत्ति के विनिमय पर राहत जारी रहेगी। ऐसे मामलों में विनिमय की कम कीमत पर 0.1 फीसदी शुल्क, अधिकतम 10 हजार रुपये तक लिया जाएगा। इसी तरह रक्त संबंधियों और पति-पत्नी के बीच गिफ्ट डीड या सेटलमेंट पर बाजार मूल्य का 0.1 फीसदी शुल्क प्रस्तावित है। इसमें न्यूनतम शुल्क पांच हजार और अधिकतम 10 हजार रुपये होगा।
इस तरह से बदलेंगी दरें
शपथ-पत्र : 10 रुपये से 100 रुपये
दत्तक विलेख : 1000 रुपये से 2,000 रुपये
विवाह विच्छेद दस्तावेज : 100 रुपये से 1,000 रुपये
विकास करार : बाजार मूल्य का दो फीसदी, अधिकतम 10 हजार रुपये
विक्रय करार : बाजार मूल्य का दो फीसदी, बाद में स्टांप पंप ड्यूटी में समायोजित
गैर-कृषि ऋण (50 हजार तक) : 200 रुपये
भागीदारी विलेख : प्रत्येक पूंजी के लिए 5,000 रुपये
100 वर्ष या अधिक की लीज : निर्धारित फार्मूले के अनुसार बाजार मूल्य का आठ फीसदी तक शुल्क
विभिन्न दस्तावेजों पर स्टाम्प शुल्क की दरों का लंबे समय से पुनरीक्षण नहीं हुआ था। राजस्व को मजबूत करने और दरों को वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप बनाने के लिए अनुसूची 1-क में बदलाव किया जा रहा है।- जगत सिंह नेगी, राजस्व मंत्री