पर्यावरण नियमों का पालन न करने पर कुल्लू-मनाली के 25 होटलों पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने तालाबंदी कर दी है।
वीरवार को प्रदेश तथा केंद्र से आई टीम ने सैकड़ों होटलों में दबिश देकर करीब 200 होटल मालिकों को नोटिस भी थमाए हैं।
15 दिन के भीतर नियमों का पालन न करने पर इन होटलों पर भी बोर्ड ताला जड़ देगा।
इसकी पुष्टि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर रविंद्र कुमार शर्मा तथा नप कुल्लू के कार्यकारी अधिकारी महेंद्र सिंह ठाकुर ने की है।
बोर्ड सदस्य सचिव विनीत कुमार के नेतृत्व में प्रदेश तथा केंद्र की टीम ने कुल्लू-मनाली के सैकड़ों होटलों के कूड़ा प्रबंधन तथा सीवरेज सिस्टम से न जुड़ने पर यह कार्रवाई की है।
मणिकर्ण होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन ठाकुर ने बताया कि मणिकर्ण घाटी में भी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने पांच बड़े होटलों पर तालाबंदी कर दी है।