फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने मिनी मैराथन और हॉकी में दिखाया हुनर

विज्ञापन
कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल ढालपुर में सोमवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर आयोजित प्रतियोगिता में - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में खेल दिवस पर खेल विभाग, नेहरू युवा केंद्र समेत स्कूलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

कुल्लू में युवा सेवा एवं खेल विभाग ने खेल समावेशी एवं फिट सोसायटी का अभिन्न भाग विषय पर राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया। विभाग ने प्रदर्शनी मैच करवाए। इस अवसर पर मिनी मैराथन, वॉलीबाल, बास्केटबॉल और हॉकी के मैच हुए। मिनी मैराथन में 50 प्रतिभागियों, वॉलीबाल में 10 टीमों, ( आठ पुरुष और दो महिला टीम), बास्केटबॉल में 12 टीमों (10 पुरुष और दो महिला) और हॉकी में चार टीमों ने भाग लिया।
नेहरू युवा केंद्र ने जिला के सभी विकास खंडों में युवक एवं महिला मंडलों के सहयोग से वॉलीबाल, बास्केटबाल, रस्साकशी और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया। कुल्लू खंड में वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन ढालपुर मैदान में किया गया। इसमें सात टीमों ने भाग लिया। बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढालपुर में किया गया। इसमें छह टीमें शामिल रहीं।
विज्ञापन

नग्गर खंड में दुर्गा युवक मंडल पोडूशाड, बंजार खंड में देवता आईडू महादेव युवक मंडल शलवाड़ एवं नवज्योति महिला मंडल शलवाड़, आनी खंड में युवक मंडल बुछेर, युवक मंडल कोयला, युवक मंडल लडागी, निरमंड खंड में कुर्पान वैली युवक मंडल ने खेल प्रतियोगिताएं करवाईं। इसके अलावा हरिपुर कॉलेज में क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता करवाई गई।
दस किलोमीटर लंबी दौड़ में 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग में ऋतिक प्रथम, कैलाश द्वितीय व उमेश तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में नीलाक्षी प्रथम, शबनम द्वितीय व मोनिशा तृतीय स्थान पर रही। कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल ढालपुर में भी राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में प्री-नर्सरी, नर्सरी और केजी के नौनिहालों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपना हुनर दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें