कुल्लू। विकास खंड भुंतर के खोखन स्थित आर्ट ऑफ लिविंग केंद्र में नौ दिवसीय यूथ लीडरशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम का वीरवार को समापन हो गया। 10 जून से शिविर चल रहा था। इसमें कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, चंबा तथा बिहार सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 50 युवाओं ने भाग लिया।
युवाओं को नेतृत्व क्षमता विकसित करने, कठिन परिस्थितियों में सही निर्णय लेने, नकारात्मक विचारों एवं भावनात्मक चुनौतियों से उबरने, नशे और बुरी संगति से दूर रहने तथा जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों ने योग, ध्यान और सुदर्शन क्रिया का नियमित अभ्यास भी किया। प्रशिक्षक बलदेव ठाकुर ने कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक युवा के लिए इस प्रकार का प्रशिक्षण बेहद उपयोगी है। मीडिया कोऑर्डिनेटर सुशांत शर्मा ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विशेष यूथ लीडरशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 22 से 29 जुलाई तक किया जाएगा। संवाद