फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा उत्सव में सभी विधाओं का होगा प्रदर्शन

Mon, 07 Nov 2016 09:28 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
naati - फोटो : naati
विज्ञापन
सूत्रधार कला संगम की कार्यकारिणी बैठक में जिला स्तरीय युवा उत्सव को लेकर चर्चा की गई। बैठक सूत्रधार भवन में संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 19 और 20 नवंबर को युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा आयोजित होने वाले जिला स्तरीय युवा उत्सव में संस्था के कलाकारों द्वारा लोकनृत्य, नाटक, संगीत आदि सभी विधाओं में भाग लिया जाएगा। संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन ने बताया कि सूत्रधार कला संगम कुल्लू द्वारा संस्था के स्थापना वर्ष 1977 से लेकर आज तक निरंतर यह प्रयास रहा है कि उभरती हुई प्रतिभाओं को विकसित करने के साथ-साथ कला तथा संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्धन का किया जाना अति आवश्यक है।
विज्ञापन


इसी प्रयास के अंतर्गत इन दिनों सूत्रधार भवन के सभागार में कुल्लवी लोकनृत्य की निशुल्क कार्यशाला चल रही है। जिसमें संस्था के सदस्यों सहित अन्य व्यक्ति भी भाग ले रहे है। ये कार्यशाला 5 से 18 नवंबर तक चलेगी। बैठक में अध्यक्ष दिनेश सेन सहित वरिष्ठ उपाध्यक्ष यनिंद्र कपूर, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, वित्त सचिव विजय गोयल, प्रेस सचिव राजेश शानू, सह सचिव मोनिका सागर, संगीत सह प्रभारी प्रदीप कपूर, नाटक प्रभारी अतुल गुप्ता, संगीत सह प्रभारी यशोदा शर्मा, वित्त सह सचिव जोगेंद्र ठाकुर, वीरेंद्र शर्मा, लोकनृत्य सह प्रभारी माधवी कौशल और रविंद्र सिंह, सचिव सहयोगी विवेक सेन, नाटक सह प्रभारी केतन वर्मा, संगीत अकादमी प्राचार्य पंडित विद्या सागर तथा आधुनिक नृत्य शिक्षक सुरेश बौध उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें