मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के तहत आने वाले हामटा शौरी री बाई में एक युवक की चोट लगने से मौत हो गई है। युवक पेड़ काटते समय टहनियों की चपेट में आया।
जानकारी के अनुसार हस्त बहादुर 20 पुत्र माजिद वुडवाल, निवासी गांव खालदह, वार्ड नंबर 8, नगरपालिका अठावीस, जिला दहलीक कडाली प्रदेश, नेपाल अपने साथियों के साथ पेड़ काट रहा था। पेड़ काटने के दौरान वह पेड़ की टहनियों की चपेट में आ गया, जिससे उसे चोट लगी। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि घायल को उपचार के लिए मिशन अस्पताल लाया था, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 194 के तहत प्रक्रिया अमल में लाई गई है। संवाद