फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिकर्ण में चरस के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। पुलिस ने मणिकर्ण में 2.370 किलो चरस के साथ एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया है। नेपाली चरस लेकर बरशैणी की तरफ से आ रहा था। पुलिस ने तलाशी के दौरान उससे नशे की खेप बरामद की। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार मणिकर्ण पुलिस की एक टीम शांगना पुल पर शनिवार रात 12:30 बजे नाके पर थी। इस दौरान पुलिस ने सामने से आते हुए एक नेपाली को देखा। पुलिस को देखकर युवक घबरा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो किलो 370 ग्राम चरस पकड़ी। आरोपी अंधेरे में नशे की इस खेप को इधर-उधर करने की तैयारी में था। पुलिस अधीक्षक गुरुदेव शर्मा ने कहा कि आरोपी की पहचान हरि सिंह (23), निवासी नेपाल के रूप में हुई है। आरोपी से कड़ी पूछताछ चल रही है। नेपाली से पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसने यह चरस कहां से लाई थी। इसे पार्वती घाटी में किन लोगों को बेचना था, नशे के इस काले कारोबार में और कौन लोग उसके साथ हैं। चरस के साथ पकड़े गए आरोपी की काल डिटेल भी खंगाली जा रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें