देवसदन ढालपुर में संगठन ने मनाई डॉ. आंबेडकर की 134वीं जयंती
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। समाज कल्याण एवं ग्रामीण सशक्तीकरण संगठन ने देवसदन ढालपुर में डॉ. भीमराव आंंबेडकर की 134वीं जयंती मनाई। जयंती समारोह का आगाज शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त गोविंंद भारती की अध्यक्षता में किया गया। इसमें पूर्व एचपीएमसी चेयरमैन राम सिंह विशेष तौर उपस्थित रहे। डॉ. भीमराव आंबेडकर को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। युवा और महिला मंडलों के सदस्यों ने एकल और समूह गीत, नृत्य में अपनी प्रस्तुतियां दीं।
समाज कल्याण एवं ग्रामीण सशक्तीकरण संगठन ने कार्यक्रम में स्कूल और कॉलेजों के मेधावी विद्यार्थियों के अलावा युवा एवं महिला मंडलों को सम्मानित किया। इसके उपरांत कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला और देश के लिए उनके योगदान को याद किया गया। इस दौरान बीडी कुल्लवी आदि उपस्थित रहे। संवाद