फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सांस की नली में खाना फंसने से युवक की मौत

Thu, 08 Jan 2026 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। मुख्यालय स्थित सुल्तानपुर में रहने वाले नेपाल मूल के युवक की सांस की नली में खाना फंसने से मौत हो गई है। युवक आशीष 39, पुत्र राजेंद्र, निवासी नेपाल वर्तमान में सुल्तानपुर में रह रहा था।
विज्ञापन

बुधवार को युवक अपने कमरे में मृत अवस्था में पाया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की। मामला सामने आने के बाद कई तरह की चर्चाओं का दौर है। पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने कहा कि डॉक्टर ने प्रथम दृष्टया में मौत का कारण खाने की नली में खाना फंसना पाया है। युवक की मौत पर परिजनों ने कोई शक नहीं जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें