फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू में हथकरघा बुनकरों के लिए लगाई कार्यशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम की ओर से बुधवार को हथकरघा बुनकरों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन भुट्टिको के सभागार में किया गया। इसमें बुनकरों को उनके उत्थान के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में भुट्टिको के अध्यक्ष एवं पूर्व बागवानी मंत्री सत्य प्रकाश ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर बुनकर सेवा केंद्र कुल्लू के प्रभारी उपनिदेशक अनिल साहू, सहायक निदेशक विनय कुमार और जिला उद्योग केंद्र की प्रबंधक प्रवीण लता भी मौजूद रहीं। सत्य प्रकाश ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाओं से हथकरघा बुनकरों को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि कुल्लू शाॅल की पारंपरिक बुनाई शैली को संरक्षण मिलने के साथ नए बुनकरों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हथकरघा बुनकरों के सामने मौजूद मशीनी चुनौती से निपटने के लिए जीआई और प्राकृतिक रंगों का उपयोग बेहतर विकल्प है। कार्यशाला में 110 बुनकरों और आईटीआई शमशी के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस मौके पर भुट्टिको के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोहित ठाकुर, निदेशक मदन लाल, सोहन सिंह, आत्मा राम, जोगध्यान, प्रेम सिंह, इंद्रा देवी, मुख्य महाप्रबंधक सुरती देवी, महाप्रबंधक दिनेश ठाकुर सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। बुनकर सेवा केंद्र के रंगाई और डिजाइन विशेषज्ञों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें