कुल्लू। प्रदेश सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने उद्योग विभाग कुल्लू के सहयोग से भुंतर में शासकीय ई–विपणन मंच, व्यवसाय योजना तथा वित्तीय प्रबंधन विषयों पर आधारित कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में मनाली क्षेत्र के 45 से अधिक उद्यमियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उद्योग केंद्र कुल्लू के प्रबंधक राजेश शर्मा ने की। डिजिटल परिवर्तन विशेषज्ञ तुषार सैनी तथा शासकीय ई–विपणन मंच प्रशिक्षक अविनाश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विशेष सत्र में डिजिटल परिवर्तन पर विस्तृत एवं तकनीकी प्रस्तुति दी गई। इसमें सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को उद्योग 4.0 आधारित समाधान, स्मार्ट विनिर्माण उपकरण, स्वचालन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता तथा वस्तुओं के इंटरनेट, व्यवसाय योजना निर्माण तथा वित्तीय प्रबंधन से संबंधित व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। संवाद