फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एमबीए छात्रों के लिए नगवाईं में कार्यशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
नगवाईं (मंडी)। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में अध्ययनरत एमबीए (ग्रामीण विकास) के छात्रों के लिए नगवाईं में तकनीकी विकास समिति मंडी के सहयोग से दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आगाज हुआ।
विज्ञापन

25 जनवरी तक चलने वाली कार्यशाला में 31 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। कार्यशाला का शुभारंभ तकनीकी विकास समिति के सचिव जोगिंद्र वालिया ने किया। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। साथ ही विद्यार्थियों को फील्ड विजिट भी करवाया जाएगा।
इसमें कृषि विज्ञान केंद्र, बजौरा, क्षेत्रीय फल उत्पादन केंद्र बजौरा, अपर वैली फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी कुल्लू, भुट्टिको का भ्रमण करवा कर उनकी गतिविधियों से अवगत करवाया जाएगा। जिला प्रबंधक नाबार्ड कुल्लू के साथ बैठक करके जिले में चल रही ग्रामीण विकास योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। समिति के अध्यक्ष डॉ. विजय विशाल ने उपस्थित प्रतिभागियों से आह्वान किया कि ऐसी कार्यशालाओं में प्रश्न पूछने और उनके हल ढूंढने की प्रक्रिया निरंतर जारी रहनी चाहिए। प्रथम दिन के दूसरे सत्र में पद्मश्री नेकराम शर्मा ने जैविक खेती में सामुदायिक भागीदारी को लेकर प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें